खराब ब्लड सर्कुलेशन से कौन सी बीमारियां होती हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 13:19

चेहरे पर दिखे ये 5 लक्षण तो समझ जाएं खराब हो गया है आपका ब्लड सर्कुलेशन, ना करें नजरअंदाज

खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण: जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने लगता है तो उसके संकेतों की शुरुआत सबसे पहले हमारी स्किन से होती है। तो, आइए जानते हैं चेहरे पर खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण।

चेहरे पर खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण-Poor Blood Circulation Symptoms In Face

अक्सर कहा जाता है कि हमारा चेहरा सब कुछ बता सकता है। तो, कुछ ऐसा ही बीमारियों के साथ भी है। जी हां, अगर हमारे शरीर में अंदर कुछ भी खराब हो रहा हो तो इसका असर हमारे चेहरे पर नजर आने लगता है। बस इसके लिए हमें चेहरे में हो रहे बदलावों पर गौर करने की जरूरत है। ऐसा ही कुछ शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के खराब( Poor blood circulation symptoms in hindi) होने पर होता है। इससे शरीर के अलग-अलग अंगों में कुछ लक्षण नजर आते हैं और इसकी शुरुआत हमारे चेहरे से हो सकती है। तो, आइए आज हम आपको चेहरे पर दिखने वाले खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षणों के बारे में बताते हैं।

1. स्किन की रंगत खराब हो जाना
अगर आपका ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है तो, पूरे शरीर में पोषक तत्वों की खराब डिलीवरी होती है। यानी कि जरूरी पोषक तत्व पहुंच नहीं पाते हैं। तो, चेहरा सुस्त हो जाता है और अपनी रंगत खो देता है। पोषक तत्वों के अलावा, ऑक्सीजन एक प्रमुख घटक है जो कि ब्लड सर्कुलेशन के माध्यम से चेहरे तक पहुंचता है। जब ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है, तो ऑक्सीजनेशन की समस्या होती है। इससे चेहरे पर पिग्मेंटेशन बढ़ जाता है जो काले धब्बे से लेकर चेहरे की असमान रंगत का कारण बनता है। Also Read - सर्दियों में इनडाइजेशन से बचना है तो ना करें ये 5 गलतियां,ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे भी


2. एक्ने और पिंपल्स का लगातार होना
खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स लगातार होने लगते हैं। होता ये है कि खराब ब्लड सर्कुलेशन, खराब पाचन और खराब डिटॉक्सीफेकशन का कारण बनता है। ऐसे में जब लिवर और किडनी सही से काम नहीं करते तो विषाक्त पदार्थ शरीर में ही रह जाते हैं, जो कि मुंहासे, ड्राई स्किन, एक्जिमा, सोरायसिस और सामान्य त्वचा की सूजन जैसे मुद्दों का कारण बन सकता है।


3. डार्क सर्कल का होना
हम अक्सर देखते हैं कि जब लिवर और किडनी ठीक से काम नहीं कर रहे होते हैं तो हमारी आंखें लाल,चिड़चिड़ी और सूजी हुई नजर आने लगतीहै। किडनी द्रव को नियंत्रित करते हैं, जबकि लिवर रक्त का निर्माण करता है। लिवर और किडनी दोनों ही जहरीले कचरे को खत्म करते हैं। जब ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है, तो इसका परिणाम खराब ऑक्सीजन, विषाक्त पदार्थों का जम जाना और वॉटर रिटेंशन हो सकता है, जो आंखों के नीचे सूजन पैदा करता है और ऑक्सीजन की कमी के कारण डार्क सर्कल में बदल जाता है। Also Read - सुबह की इन 4 गलतियों के कारण झड़ने लगते हैं बाल, इलाज की जरूरत नहीं बस छोड़ दें ये आदतें


4. झुर्रियों का ज्यादा नजर आना
झुर्रियों के प्रमुख कारणों में से एक त्वचा में सूजन है। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, हमें शरीर को ठीक से डिटॉक्सीफाई करने के लिए अच्छे ब्लड सर्कुलेशन की आवश्यकता होती है। विषाक्त पदार्थों के संचय से सूजन हो सकती है जो बदले में ग्लाइकेशन नामक प्रक्रिया में योगदान करती है। यह प्रक्रिया झुर्रियों का कारण बनती है।

5. दाग-धब्बों का जल्दी ठीक ना होना
क्या आपके चेहरे पर दाग-धब्बों का जल्दी ठीक होने में ज्यादा समय लगता है? तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन से संबंधित हो सकता है। जब सर्कुलेशन खराब होता है तो त्वचा की कोशिकाओं तक आवश्यक पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं और इससे उनकी मरम्मत नहीं हो पाती है। साथ ही जो हार्मोन चेहरे के लिए कुशल का काम करते हैं और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं और डेड स्किन को हटाते हैं, खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण ये सब प्रभावित हो जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info